
दमोह, आशीष कुमार जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व रिकॉर्ड (Revenue Record) दुरुस्त करने का कार्य शुरू हो गया है। जिसके लिए राजस्व पखवाड़ा महा अभियान चलाया जा रहा है जो आगामी 15 नवंबर तक प्रदेश में जारी रहेगा। इसके तहत करोड़ों की संख्या में लोगों के राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्त किए जाएंगे।
प्रदेश के राजस्व मंत्री (Revenue Minister) गोविंद राजपूत (Govind Rajput) ने बताया कि
दमोह जिले (Damoh) के ग्राम लक्ष्मण कुटी में राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में राजस्व विभाग के मूल उद्देश्य एवं राजस्व संबंधी समस्याओं निवारण हेतु कार्यक्रम का शुभारंभ किया, मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर इस महा अभियान की शुरुआत की गई और इसके तहत गांव-गांव जाकर यह कार्य किया जाएगा। इस महाअभियान का आगाज दमोह के लक्ष्मण कुटी इलाके से हुआ।

यह भी पढ़ें…MP के उपचुनाव में बीजेपी की जीत है तय- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
इस महा अभियान के तहत प्रदेश भर में राजस्व अमला गांव-गांव जाकर लोगों के रिकॉर्ड दुरुस्त करेगा। मंत्री गोविंद राजपूत ने बताया कि आम नागरिक खासतौर पर ग्रामीण हिस्से में रहने वाले लोगों को अपने राजस्व अभिलेख सुधार कराने के लिए तहसील दफ्तरों में भटकना पड़ता है जिसे देखते हुए राजस्व विभाग ने यह फैसला किया है कि प्रदेश के करोड़ों लोगों के रिकॉर्ड दुरुस्ती का काम उनके घर जाकर पूरा किया जाएगा।
वहीं मंत्री ने हमें बताया कि इस महा अभियान के साथ ही प्रधानमंत्री आवास के लिए नागरिकों को जमीन और उसका पट्टा भी दिया जाएगा इसकी शुरुआत भी राजस्व मंत्री ने दमोह से की। उनका कहना है कि दोनों योजनाओं को कैबिनेट की ओर से मंजूरी मिल गई है। तथा इसका लाभ करोड़ों की संख्या में लोगों को मिलेगा।
[dgv_vimeo_video id=”641196334″]
