दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर सड़क हादसा, यात्री बस पलटी, ग्यारह घायल पांच गंभीर

दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर सड़क हादसा, यात्री बस पलटी, ग्यारह घायल पांच गंभीर

दमोह, आशीष कुमार जैन। देर रात करीब दो बजे दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर एक सड़क हादसे में ग्यारह लोग घायल हुए हैं और पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। दमोह के एसपीएम नगर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद गुप्ता परिवार मिनी यात्री बस से जबलपुर जा रहे थे तभी दमोह जिले के नोहटा थाने के तहत अभाना के पास मिनी बस और सामने से आ रही एक जीप में टक्कर हुई और अनियंत्रित होकर मिनी बस एक खेत में पलट गई।

छतरपुर- जिला अस्पताल के शौचालय में बच्ची को जन्म देकर महिला नदारद

हादसे में बस में सवार जबलपुर पंद्रह लोगों में से ग्यारह लोगों को चोटें आई है जिन्हें दमोह के जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ पांच लोगो की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है जबकि छह लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। घायलों में महिलायें और बच्चे भी शामिल हैं। बस हादसे के बाद नोहटा पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews