दमोह में बाइक सवार लुटेरों ने 3 इंजीनियरों को लूटा, चाकू से हमला कर किया घायल, हालत गंभीर

बाइक सवार तीन बदमाशों ने खुद को पुलिस बताकर उन्हें रोक लिया। सबसे पहले लुटेरों ने उनसे पूछताछ की। फिर उनके साथ लूट की घटना को अंजाम देते हुए चाकू से घायल कर दिया।
Loot Police Crime

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। इंजीनियर डे के दिन एक वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। इससे शहर के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि सागर बाईपास पर 3 इंजीनियर को बाइक सवार बदमाशों ने रोककर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। केवल इतना ही नहीं, उन्होंने चाकू से हमला कर तीनों को घायल भी कर दिया है। जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार देकर उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया है।

सागर बायपास की घटना

दरअसल, घटना कल देर रात देहात थाना क्षेत्र के सागर बायपास की है। यहां पर मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का काम चल रहा है, गुजरात की कंस्ट्रक्शन कम्पनी काम कर रही है। इसी कंपनी में तीनों इंजीनियर्स काम करते हैं जो कि अपना वर्क खत्म कर वापस लौट रहे थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने खुद को पुलिस बताकर उन्हें रोक लिया। सबसे पहले लुटेरों ने उनसे पूछताछ की और उनका बैग यह कहकर चेक किया कि उनके पास गंजा है, लेकिन बैग में कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद बदमाशों ने चाकू निकाला और उनपर वार कर उन्हें घायल कर दिया। साथ ही उनके पास से करीब ₹20000 लेकर फरार हो गए।

सीएसपी ने दी ये जानकारी

सीएसपी अभिषेक तिवारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह पुलिस के लिए खुला चैलेंज माना जा सकता है। फिलहाल, पीड़ित फरियादियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है और विस्तारपूर्वक जांच की जा रही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”1009771742″]

चिकित्सक ने कही ये बात

वहीं, जिला अस्पताल के चिकित्सक विक्रांत सिह का कहना है कि चाकुओं के हमले से तीनों के इंटर्नल बॉडी पार्ट्स पर गहरा असर पड़ा है। जिस कारण उनकी हालत काफी ज्यादा गंभीर है। इसलिए प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”1009772222″]

[dgv_vimeo_video id=”1009774031″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews