बीच बाजार सराफा व्यापारी की आंख में मिर्ची डालकर लूट की कोशिश, आरोपी फरार

मिर्ची फेंकते ही दुकानदार और स्टाफ एक्टिव हुआ और लुटेरे को लगा कि गड़बड़ हो सकती है तो वो भाग निकला, इस घटना में अज्ञात युवक लूट या चोरी करके नहीं ले जा पाया लेकिन घटना ने सबको हिला कर रख दिया है।
Damoh robbery attempt

एमपी के दमोह से बड़ी खबर है यहां बीच बाज़ार एक सराफा व्यापारी को उसकी दुकान के अंदर आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूटने की कोशिश हुई है इस घटना में लुटेरा कामयाब नहीं हो पाया लेकिन घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मामला दमोह शहर के व्यस्ततम इलाके स्टेशन चौराहे का है यहां सोने चांदी के जेवरात की इकलौती सराफा दुकान कमल ज्वेलर्स के नाम से है। शाम करीब चार बजे एक युवक इस दुकान पर आया और उसने एक चांदी की अंगूठी पसंद की, अंगूठी का पेमेंट आनलाइन करने की बात दुकानदार से करने के बाद उसका क्यू आर कोड किसी को सेंड किया और इस बीच दुकानदार विपुल जैन भी किसी से फोन पर बात करने लगे, मौका पाते ही अंगूठी लेने आए युवक ने अपने बैग से मिर्ची पाउडर निकाला और विपुल जैन की आंखों में मार दिया।

मिर्ची फेंक कर आरोपी फरार, लूट करने में नाकाम 

मिर्ची फेंकते ही दुकानदार और स्टाफ एक्टिव हुआ और लुटेरे को लगा कि गड़बड़ हो सकती है तो वो भाग निकला, इस घटना में अज्ञात युवक लूट या चोरी करके नहीं ले जा पाया लेकिन घटना ने सबको हिला कर रख दिया है। सराफा व्यापारी ने पुलिस में इसकी शिकायत की है जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे 

जिले के एडिशनल एसपी सुजीत भदौरिया ने इस मामले की जांच शुरू की है, साइबर सेल के अलावा सीसीटीवी टीम इलाके में एक्टिव हुई है, एडिशनल एसपी के मुताबिक आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और वारदात को अंजाम देने वाले शख्स तक जल्दी पहुंचा जाएगा।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews