रोटरी क्लब ने जिला अस्पताल को दान किए 85 नॉर्मल एवं दो आईसीयू बेड

रोटरी क्लब ने जिला अस्पताल को दान किए 85 नॉर्मल एवं दो आईसीयू बेड

दमोह, गणेश अग्रवाल। कोरोना संक्रमण के दौर में जिला अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए लगातार ही बिस्तर कम पड़ रहे हैं। ऐसे में एक समाजसेवी संस्था द्वारा अस्पताल की आवश्यकता को देखते हुए अपनी तरफ से बड़ी संख्या में बिस्तर दान देने की योजना बनाई गई और एक कार्यक्रम आयोजित कर बेड दान किए गए।

दमोह जिले में रोटरी क्लब द्वारा जिला अस्पताल को 85 कंप्लीट नॉर्मल बेड एवं दो आईसीयू बेड दान किए गए। इसमें क्लब के फाउंडर मेंबर विवर्त लाल का प्रमुख योगदान रहा। दरअसल जिला अस्पताल में लगातार ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने के लिए बिस्तर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रयास भी किए जा रहे हैं, वहीं इस आवश्यकता को देखते हुए रोटरी क्लब द्वारा 85 नॉर्मल बेड एवं दो आइसोलेशन बेड प्रदान किए गए। इस आयोजन के दौरान कलेक्टर तरुण राठी, रोटरी क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ विवर्त लाल के साथ रोटरी क्लब सदस्यों एवं जिला अस्पताल प्रबंधन के डॉक्टर एवं स्टाफ की मौजूदगी रही।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews