
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक आरटीआई कार्यकर्ता ने कलेक्टर ऑफिस परिसर में खुद पर तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। दरअसल, संजय चौबे नाम के आरटीआई कार्यकर्ता मंगलवार को कलेक्टर ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकरियों से अपने द्वारा की जा रही शिकायतों के निराकरण और उन्हें मिल रही धमकियों को लेकर बात करना चाह रहे थे लेकिन कलेक्टर सहित तमाम अधिकरियों ने उनसे मिलना नहीं चाहा। फिर क्या था आरटीआई कार्यकर्ता ने हंगामा खड़ा कर दिया।
[dgv_vimeo_video id=”863857920″]
जानें पूरा मामला
चीखते पुकारते संजय चौबे ने सरकारी तंत्र की हकीकत बयान करना शुरू कर दिया। चौबे ने लोगों को बताया कि दमोह की जिला पंचायत में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। जब इन मामलों की शिकायत उनके द्वारा की गई तो उन्हें धमकियां मिल रही है। बाकायदा लोगों के नाम लेते हुए अचानक संजय ने एक बॉटल में डीजल लिया और फिर खुद के ऊपर डाल लिया। संजय माचिस की तीली जला रहे थे लेकिन मोबाइल और कैमरों में संजय को कैद कर रहे लोगों ने उन्हें बचा लिया।
[dgv_vimeo_video id=”863857694″]
कलेक्टर ने कही ये बात
इस पूरे घटनाक्रम में खास बात ये है कि काफी देर तक संजय हंगामा करता रहा लेकिन कोई प्रशासनिक अधिकारी वहां नहीं पहुंचा और न ही कोई सुरक्षाकर्मी उसे रोकने आया। वहीं, इस मामले में कलेक्टर मयंक अग्रवाल का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जिसकी जांच कराई जा रही है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”863857178″]
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

