कोरोना प्रहरियों का सम्‍मान कर मनाया नाती का जन्मदिन

कोरोना प्रहरियों का सम्‍मान कर मनाया नाती का जन्मदिन

हटा| दमोह| गणेश अग्रवाल| बालाजी वार्ड नावघाट निवासी अनिल सिंघई ने अपने नाती रेयांश सिंघई का जन्‍मदिन कुछ इस तरह से मनाया की वह यादगार हो गया। श्री सिंघई ने बताया कि पुत्र राहुल शिखा को प्रथम पुत्ररत्‍न की प्राप्ति हुई तो कोई आयोजन नहीं कर पाये, सोचा जन्‍मदिवस पर आयोजन करेगें, लेकिन कोरोना महामारी और लाकडाउन के कारण जन्‍मदिवस का कार्यक्रम भी नही कर पा रहे हैं। सिंघई परिवार द्वारा वैश्विक महामारी में देश की रक्षा करने वाले योद्धाओं का सम्‍मान किये जाने का विचार किया। विभाग प्रमुखों से बात करके यह योजना बनाई|

कोरोना महामारी से आमजन को सुरक्षित करने के लिए स्‍वास्‍थ्‍य विभाग, पुलिस प्रशासन, मीडियाकर्मी द्वारा जान हथेली पर रख कर कार्य किया जा रहा है। विगत दो माह से अनेको योद्धा अपने परिजनों से भी नहीं मिल पाये है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के द्वारा प्रतिदिन करीब १५० से लेकर ५०० मजदूर लोग जो बाहर से आ रहे है उनका परीक्षण करके उनकी स्‍वास्‍थ्‍य रिपोर्ट तैयार कर रहे है। पुलिस प्रशासन भी आमजन को सुरक्षित एवं स्‍वस्‍थ्‍य रखने के लिए कार्य कर रही है, मीडिया अखबारों, इलेट्रानिक मीडिया, सोशल मीडिया के माध्‍यम से सत्‍य परख जानकारी आमजन को दे रही है।

नावघाट स्‍कूल मैदान में पुलिस विभाग से टीआई विजय मिश्रा, उपनिरीक्षक अभिषेक चौबे, सहायक उपनिरीक्षक ब्रजमोहन चौबे एवं पुलिस बल का सम्‍मान सिंघई शीलचंद जैन के द्वारा किया गया, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के प्रतिनिधि डा. भावना जैन, मनीष श्रीवास्‍तव, भरत जैन, हरिशंकर साहू, नितिन असाटी, अरविन्‍द नेमा का सम्‍मान सिंघई अनिल जैन ने किया, इस अवसर पर मीडिया कर्मी मुजाहिद खान, अतुल पन्‍या, हरिशंकर साहू, भरत साहू, अनिल शर्मा, राजाराम साहू, समाजसेवी बबलू राय का सम्‍मान गमछा एवं मोतियो की माला से किया गया, साथ ही जो प्रहरी उपस्थित नहीं हो सके उनकी सम्‍मान सामग्री सहयोगियों को प्रदान की गई,
जब इन सजग प्रहरियों का सम्‍मान किया जा रहा था तो आसपास रहने वालों ने अपने अपने छतों से तालियां बजाकर सभी का उत्‍हासवर्धन एवं आभार व्‍यक्‍त किया। कोरोना योद्धाओं ने सभी ने सोशल डिस्‍टेंस, हाथ धोनें एवं सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने को कहा, सिंघई परिवार के द्वारा सभी का आभार व्‍यक्‍त किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews