Damoh में जान जोखिम में डालकर नाले को पार कर रहे स्कूली बच्चे, वीडियो वायरल

हाल ही में इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जोकि विजय सागर ग्राम पंचायत का है। ऐसी तस्वीर सामने आने के बाद निश्चित ही मामला गंभीर है।
Damoh में जान जोखिम में डालकर नाले को पार कर रहे स्कूली बच्चे, वीडियो वायरल

Damoh News : दमोह जिले में बारिश के मौसम के दौरान कई गांवों में नाले के पुलों पर पानी का तेज बहाव होना लोगों के लिए एक गंभीर समस्या है। बता दें कि जब भी बारिश होती है, तो नाले और छोटे जलाशय तेज गति से भर जाते हैं, जिससे पानी पुल के ऊपर से बहने लगता है। यह स्थिति गांवों के निवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती है, क्योंकि इससे आवागमन बाधित हो जाता है। कई बार लोग मजबूरन इस पानी को पार करने की कोशिश करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। यह समस्या ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक बड़ी चुनौती है।

वीडियो वायरल

हाल ही में इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जोकि विजय सागर ग्राम पंचायत का है। जिसमें नाले पर बहते पानी के बीच छोटे-छोटे बच्चे, स्कूली छात्र-छात्राएं और अन्य लोगों के द्वारा इसे पार करते हुए नजर आ रहे हैं। कई बार इसको पार करने के दौरान कई लोग बह जाते हैं। जिस कारण उनकी मौत भी हो जाती है। इसके बावजूद भी लोग इस तरह का जोखिम उठा रहे हैं।

मामला गंभीर

ऐसी तस्वीर सामने आने के बाद निश्चित ही मामला गंभीर है। प्रशासन द्वारा ऐसे नालों को के पुलों को ऊपर करना चाहिए। साथ ही प्रारंभिक तौर पर यहां पर सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए। नालों के पुलों को बारिश के पानी के बहाव को ध्यान में रखते हुए ऊंचा किया जाना चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”996522518″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews