
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले के नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र में सीमेंट फैक्ट्री द्वारा बनाई गई खदान में भरे पानी में डूबने से गांव के एक चरवाहा की मौत हो गई है। सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है जो चरवाहा के शव को तलाश करने का प्रयास कर रही है।
बता दें कि जिले के देहात थाना के तहत आने वाले नरसिंहगढ़ में एक चरवाहा बोरा उर्फ़ नन्हे यादव अपनी भैंसों को लेकर चराने गया था और इसी बीच उसकी भैंसे सीमेंट फेक्ट्री की खदान में भरे पानी के अंदर चली गई, भैंसों को निकालने के लिए नन्हे ने कोशिश की और वो गहरे पानी मे चला गया, पास ही दूसरे चरवाहे ने ये सब देखा तो लोगों को खबर की।
[dgv_vimeo_video id=”1001568896″]
पुलिस और SDRF की टीम ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन
देहात थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची और कल देर शाम शुरू हुआ, रेस्क्यू ऑपरेशन आज दोपहर तक चला और नन्हे का शव बरामद कर लिया गया है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1001567634″]
