दमोह के मडियादो में अज्ञात तत्वों ने तोड़ा शिवलिंग, घटना को लेकर लोगों में दिखा रोष

दमोह के मडियादो में अज्ञात तत्वों ने तोड़ा शिवलिंग, घटना को लेकर लोगों में दिखा रोष

Damoh News : मध्यप्रदेश के दमोह क बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां के मडियादो इलाक़े में शिवलिंग को तोड़े जाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद तनाव के हालात है। जिले के मड़ियादो कस्बे में सरकारी गर्ल्स हॉस्टल के पास पुराना छोटा शिव मंदिर है। जहां हर दिन सैकड़ों लोग जल अर्पण करने आते हैं। सोमवार की सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो लोगों ने देखा की शिवलिंग खंडित अवस्था में है। शिवलिंग के पास एक बड़ा पत्थर पड़ा था, जिससे साफ था की उसी पत्थर से शिवलिंग को खंडित किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”805011832″]

[dgv_vimeo_video id=”805012879″]

लोगों में रोष

घटना के बाद लोगों में रोष है और अज्ञात तत्व को गिरफ्तार करने की मांग लोग कर रहे हैं। आपको बता दें कि दो महीने पहले दमोह जिला मुख्यालय पर धरमपुरा इलाके में भी एक शिवमन्दिर को निशाना बनाकर शिवलिंग खंडित किए जाने की वारदात सामने आई थी। हालांकि, पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा था। ग्रामीणों के मुताबिक, इस इलाके में पहले भी शिवलिंग से छेड़छाड़ का मामला सामने आ चुका है और इस बार शिवलिंग खण्डित किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”805011311″]

[dgv_vimeo_video id=”805011504″]

जांच में जुटी पुलिस

मंदिर परिसर के पास एक हाँथ में पहनने वाला कड़ा और शराब की बोतल भी पड़ी थी। जिसके बाद कयास लागये जा रहे हैं कि किसी शराबी ने इस घटना को अंजाम दिया गया है। शिवलिंग खंडित होने की खबर पुलिस को दी गई। जिसके बाद मड़ियादो पूलिस ने मोर्चा संभाला है। वहीं, बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर जमा है। इस नई वारदात के बाद जिला मुख्यालय से पुलिस अधिकरियो की टीम मड़ियादो रवाना हुई है और पुलिस पूरे मामले की जाँच करने के साथ अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है।

[dgv_vimeo_video id=”805010847″]

दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews