
Damoh News : दमोह से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बीती देर रात एक दुकान जलकर खाक हो गई। जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। इस हादसे में आसपास की दुकानों को भी नुकसान हुआ है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची टीम ने पहुंचकर मोर्चा संभाला और 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
[dgv_vimeo_video id=”830441837″]
मची अफरा-तफरी
दरअसल, मामला घण्टाघर के पास एवरेस्ट चौराहे पर स्थित अंकित हार्डवेयर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक, आग की वजह शार्ट सर्किट है। वहीं, मामले की जांच पुलिस कर रही हैं। हार्डवेयर शॉप में रखे ऑयल पेंट और प्लास्टिक आयटम की वजह से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया लेकिन समय रहते दमकल की टीम ने वहां आग फैलने से रोक लिया।
[dgv_vimeo_video id=”830441073″]
[dgv_vimeo_video id=”830441552″]
[dgv_vimeo_video id=”830441685″]
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

