दमोह में आसमानी कहर: बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुःख

दमोह में आसमानी कहर: बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुःख

दमोह, गणेश अग्रवाल| दमोह (Damoh) जिले में मंगलवार का दिन तबाही लेकर आया| आसमान से कहर बनकर गिरी बिजली ने 7 लोगों की जान ले ली| जिले में चार अलग अलग जगहों पर आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने की घटना सामने आई है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने ट्वीट कर दुःख जताया है|

पहली घटना तेजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके की है जहां किसान खेतो में फसल कटाई के लिए गए थे| लेकिन अचानक आसमान से गरज हुई और आकाशीय बिजली गिरी जिसमे पाँच ने दम तोड़ दिया| जिसमे एक बच्चा एक महिला शामिल हैं। वही जिले के हटा पटेरा थाना क्षेत्रों में भी एक एक व्यक्ति आकाशीय बिजली की चपेट में आये और उनकी मौत हो गई। इसके अलावा तीनो जगहों पर आधा दर्जन लोग घायल भी हुए हैं। फिलहाल मृतकों को दमोह के जिला अस्पताल लाया गया है। तेजगढ़ और हटा पटेरा की पुलिस जांच कर रही है।

सीएम ने ट्वीट कर जताया दुःख
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा- ‘दमोह ज़िले में आकाशीय बिजली गिरने से हुई 7 लोगों की आकस्मिक मृत्यु का दुःखद समाचार मिला है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें और परिजनों को इस वज्रपात को सहने की क्षमता दें’।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews