त्योहारी सीजन पर रेलवे की सौगात, कोटा से दानापुर के लिए 27 अक्टूबर से चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, MP के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

बता दें कि इस ट्रेन में 17 एसी 3 टायर कोच, 2 जनरेटर कार सहित कुल 19 कोचस होगी। राजस्थान के कोटा से चलने वाली इस ट्रेन से उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश के लोगों को भी भारी राहत मिलेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
indian railway

MP News : त्योहारी सीजन पर भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बहुत सारे स्पेशल ट्रेन चलाए जाते हैं। बहुत ही जल्द दिवाली और बिहारी का फेवरेट त्योहार छठ आने वाला है। इस दौरान लोग छुट्टियों पर अपने घर वापस जाते हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कोटा से दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे अतिरिक्त पर नियंत्रण होगा, साथ ही लोग अपने गंतव्य तक आराम से पहुंच पाएंगे।

बता दें कि इस ट्रेन में 17 एसी 3 टायर कोच, 2 जनरेटर कार सहित कुल 19 कोचस होगी। राजस्थान के कोटा से चलने वाली इस ट्रेन से उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश के लोगों को भी भारी राहत मिलेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

जानें शेड्यूल

कोटा-दानापुर-कोटा स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 09803/09804 होगी। जिसका संचालन 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक सप्ताह में 2 दिन किया जाएगा। वहीं, 28 अक्टूबर से 11 नवंबर तक सोमवार और शुक्रवार को दानापुर से 5-5 ट्रीप चलेगी। गाड़ी संख्या 09803 कोटा से रात के 9:25 पर प्रस्थान कर अगले दिन रात के 8:00 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09804 दानापुर से रात के 9:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 10:25 पर कोटा स्टेशन पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

इस दौरान ट्रेन मध्य बारां, सालपुरा, छाबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर सहित आरा स्टेशन पर रुकते हुए दानापुर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में भी इन्हीं सारे स्टेशनों पर ट्रेन का स्टॉपेज दिया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews