चलती बस के अचानक खुल गए पहिए, खतरे में पड़ी यात्रियों की जान

sudden-open-wheel-of-the-moving-bus-in-damoh

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह के एक बड़ा हादसा तल गया, जब एक चलती बस के दो पहिये अचानक खुल गए और बस घिसटते हुए रुक गई| गनीमत रही कि बस की रफ़्तार अधिक नहीं थी, नहीं तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी| बताया जाता है कि इस मार्ग पर सड़क की हालत काफी खराब है। जगह-जगह गड्ढों के कारण इस तरह के हादसे रोजाना होते हैं| 

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर को तेजगढ़ से तेंदूखेड़ा के बीच की तरफ जा रही यात्री बस के दो पहिए खुल गए। हादसा पीडराई पाजी के पास हुआ, जब अचानक तेज रफ्तार बस की एक तरफ के दोनों टायर खुल गए। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त बस की रफ्तार ज्यादा नहीं थी। इसलिए बस पलटने से बच गई| गनीमत रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं लगी| वहीं टायर खुलने से बस में अफरा तफरी मच गई| बस में सवार यात्रियों ने बताया कि इस मार्ग पर सड़क की हालत काफी खराब है और ऐसे हादसे बार बार होते हैं|  हादसे में घायल हुए लोगों को पास के स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews