थाने में खड़े वाहन में थाना प्रभारी ने की तोड़फोड़, वाहन मालिक ने एसपी से की शिकायत

थाने में खड़े वाहन में थाना प्रभारी ने की तोड़फोड़, वाहन मालिक ने एसपी से की शिकायत

दमोह, गणेश अग्रलाव। जिला मुख्यालय स्थित कोतवाली में खड़े एक वाहन में जिले के एक थाना प्रभारी द्वारा गुस्से में आकर तोड़फोड़ कर दी गई। मामले की जानकारी लगने के बाद वाहन मालिक द्वारा इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को की गई है। वहीं थाना परिसर में एक थाना प्रभारी द्वारा की गई इस तोड़फोड़ के मामले में आम जनता के बीच चर्चा का बाजार गर्म है, लेकिन पुलिस इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रही है।

दमोह जिले के गैसाबाद थाना में एक अधिकृत वाहन कार्य कर रहा था, जो कोतवाली परिसर में खड़ा हुआ था। यह वाहन जिले निवासी विनोद असाटी का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक गैसाबाद थाना प्रभारी संदीप दीक्षित द्वारा इस वाहन में किसी कारण के चलते तोड़फोड़ करके वाहन को नुकसान पहुंचाया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद वाहन मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। अब इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांच करेंगे, लेकिन एक थाना प्रभारी द्वारा अपने ही थाने में लगे किराए के वाहन में तोड़फोड़ क्यों की गई, इस मामले पर अब पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews