दमोह – सीसीटीवी में कैद हुए चोर, चोरों ने नगदी पर किया हाथ साफ, मामला दर्ज

theft in damoh

दमोह, गणेश अग्रवाल। दमोह कोतवाली थाना अंतर्गत कोतवाली चौराहा के समीप ही एक दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर नगदी पर हाथ साफ कर लिया। चोरी की घटना की जानकारी लगने के बाद दुकानदार के द्वारा पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। जहां पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। वही इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिन्हें पुलिस को सौंपा गया है।

दमोह कोतवाली चौराहा से बस स्टैंड की ओर जाने वाले मार्ग पर एक दुकान में चोरों ने रात के समय ताला तोड़कर करीब  ₹7500 की चोरी कर ली, वही यह घटना सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गई। मालूम हो कि कोतवाली थाना अंतर्गत स्थित दुकान को दुकानदार के द्वारा रात के समय बंद किया गया था। वही जब दोपहर के वक्त वह दुकान खोलने के लिए आया, तो दुकान के ताले टूटे हुए मिले। साथ ही दुकान में रखा सामान भी बिखरा मिला। वही ड्रोज में रखे करीब  ₹7500 भी गायब मिले, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews