Damoh : चोरों का शिकार बना सुना घर, कैश और सोने-चांदी पर किया हाथ साफ

theft in damoh

दमोह, गणेश अग्रवाल। दमोह जिले के हटा थाना अंतर्गत हटा मुख्यालय पर ही अज्ञात चोरों ने सूने घर में सेंध लगा दी। सूने घर में हुई चोरी के बाद लाखों की चोरी होना सामने आया है। कुछ दिनों के विराम के बाद एक बार फिर जिले में चोर सक्रिय हो गए हैं  और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं।

ये भी पढ़े- थम नहीं रही महिलाएं के साथ अपराध की घटनाएं, दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म

दरअसल, मामला हटा थाना अंतर्गत आजाद वार्ड का है, जहां पर रहने वाले रफीक खान उर्फ पप्पू टीवी वाले जब घर में नहीं थे। तो चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर की खिड़की से घर के अंदर घुस कर सोने चांदी के आभूषण सहित लाखों रुपए की चोरी कर ली।

चोरों ने इत्मीनान से पूरे घर को खंगाला और कीमती चीजों को चोरी करके ले गए। वही घर वापस लौटने पर चोरी की घटना होने की जानकारी लगने के बाद पीड़ित परिजनों ने थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है, तो वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच होने के बाद चोरी का खुलासा होने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews