ट्रेन में चोर का पीछा करते युवक गिरा, महिला का बैग लेकर भागा चोर

ट्रेन में चोर का पीछा करते युवक गिरा, महिला का बैग लेकर भागा चोर

दमोह, गणेश अग्रवाल। दमोह से कटनी और दमोह से बीना के बीच रात के समय चलने वाली ट्रेन में चोर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। बीते साल एक चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के सामान चोरी किए जाने का मामला सामने आया था। वहीं अब रात में शुरू हो गई एक और ट्रेन में इसी तरह की चोरी का मामला सामने आया है जिसमें अपनी पत्नी का बैग चुराकर जा रहे चोर का पीछा करते हुए युवक ट्रेन से नीचे गिर गया। युवक को गंभीर हालत में जीआरपी द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक रीवा निवासी विनोद मिश्रा अपनी पत्नी के साथ भोपाल से रीवा जा रहा था। इसी दौरान बीना कटनी रेलखंड के बीच रात के समय किसी चोर द्वारा उसकी पत्नी का पर्स खींचकर चोरी करने की कोशिश की गई। पत्नी के चीखने पर विनोद मिश्रा ने चोर का पीछा किया और इसी दौरान वह चोर के कूदने के बाद ट्रेन से गिर गया। कई घंटे तक विनोद मिश्रा एक नाले में पड़ा रहा। सुबह जब मामले की जानकारी जीआरपी को मिली तो जीआरपी ने युवक को नाले से उठाकर दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले पर जीआरपी पुलिस कुछ भी कहने से बचते नजर आए वहीं पीड़ित विनोद मिश्रा ने सारी कहानी बताई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews