दमोह में चोरों का हौसला बुलंद, जैन मंदिर को निशाना बनाया, CCTV में कैद हुए 3 चोर

chor

Damoh News : दमोह में ठंड के दिनों में चोरी की वारदातों में जमकर इजाफा हुआ है। बता दें कि जिलेभर में रोजाना चोरी की छोटी-मोटी वारदातें सामने आ रही हैं। इसी बीच तेजगढ़ से चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जब चोरों ने जैन मंदिर को निशाना बनाया और लाखों के माल पर हाथ साफ कर गए। वहीं, जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

[dgv_vimeo_video id=”901799200″]

जानें कहां का मामला

दरअसल, मामला तेजगढ़ के दिगंबर जैन मंदिर का है। जब रात के समय चोर मंदिर पहुंचे और भगवान के छत्र, चांदी के बर्तन और दानपेटी को तोड़कर उसके अंदर की नगदी चुरा ली। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें साफ तौर पर 3 चोर नजर आ रहे हैं। वहीं, चोरी की घटना के बाद जैन समाज में आक्रोश है।

[dgv_vimeo_video id=”901797188″]

[dgv_vimeo_video id=”901797739″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews