
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में चोरी की वारदातें कम होने का नाम नही ले रही हैं। बता दें कि रिहायशी इलाकों में चोर सूने घरों को निशाना बना रहे हैं, तो वहीं रात के समय बंद दुकानों पर उनकी नजर रहती है। जिसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब शहर के बस स्टैंड इलाके में प्रसिद्ब इटोरया मेडिकल स्टोर पर चोरों ने धावा बोला और मंहगी दवाइयां उड़ा ले गए। वहीं, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।
जानें पूरा मामला
दरअसल, रात 2 से 3 के बीच चोर दुकान के पिछले हिस्से से छत के सहारे दुकान के अंदर घुसे। जिसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा, फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान वह महंगी दवाइयां और नगद लेकर गए हैं। इधर, मेडिकल संचालक ने सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल, पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
चोरी की इस घटना में चोरों का शातिरपन साफ नजर आया है। अमूमन सभी दुकानों में अब सीसीटीवी कैमरे लगे होते हैं, जिससे बचने के लिए चोर चेहरा ढक कर आते हैं। इसके बाद चोरी को अंजाम देने से पहले वे सीसीटीवी कैमरों को नुकसान पहुंचाते हैं ताकि उनकी पहचान न हो सके।
[dgv_vimeo_video id=”984704374″]
[dgv_vimeo_video id=”984704991″]
[dgv_vimeo_video id=”984705884″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

