दमोह जिले के घटेरा इलाके में टाइगर का मूवमेंट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

पायलट ने हॉर्न बजाकर टाइगर को ट्रैक से हटाया और तत्काल स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। वहीं, स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
दमोह जिले के घटेरा इलाके में टाइगर का मूवमेंट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले के घटेरा इलाके में टाइगर का मूवमेंट स्थानीय लोगों के बीच डर का माहौल पैदा कर चुका है। दरअसल, घटना बीती रात की है, जब घटेरा और गोलापट्टी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर लोको पायलट ने टाइगर को बैठा हुआ देखा। इसके बाद पायलट ने हॉर्न बजाकर टाइगर को ट्रैक से हटाया और तत्काल स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। वहीं, स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल, पुलिस द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बता दें कि बाघ दिखाई देने के बाद पुलिस काफी एक्टिव हो चुकी है। इसके लिए उनके द्वारा लोगों को जंगल में न जाने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही अपने मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर रखने के लिए कहा गया है। दरअसल, जिस इलाके में टाइगर देखा गया है, वह पन्ना और रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के बीच का हिस्सा है जो कि इन दोनों को जोड़ने का काम करता है। इधर, पुलिस ने वन विभाग के टीम को भी खबर दे दी है। सूचना मिलते ही टीम इलाके में पहुंच चुकी है।

पुलिस ने लोगों से की अपील

वहीं, पुलिस चौकी प्रभारी मनीष यादव ने बाघ के मूवमेंट के खतरे को देखते हुए लोगों से सावधान रहने और सुरक्षित रहने की अपील की है। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम भी उठाए गए हैं। इधर, वन विभाग का यह प्रयास है कि टाइगर का मूवमेंट जंगल की तरफ हो जाए, जिससे ग्रामीणों के बीच का खतरा टल जाए। वहीं, ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे।

[dgv_vimeo_video id=”1010842236″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews