
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ सादपुर में एक जैन मंदिर के निर्माण कार्य के दौरान जमीन से प्राचीन सिक्के निकले, इलाके में जैसे ही खबर फैली वैसे ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां पर काम कर रहे मजदूर सिक्के लेकर फरार हो गए। वहीं पुलिस लूटे गए सिक्को की बरामदगी की कोशिशें कर रही है। साथ ही सिक्कों को वापस करने की अपील की है। कलेक्टर सुधीर कोचर ने जांच के आदेश दिए है।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला बटियागढ़ ब्लॉक इलाके का है जहाँ पर जैन मंदिर के निर्माण कार्य के लिए जेसीबी से गड्ढे की खुदाई की जा रही थी। तभी जेसीबी मशीन से कुछ टकराया, जेसीबी से टकराते ही मटका फूट गया और सिक्के वहीं बिखर गए। तभी मजदूर की नजर पड़ी और वह उन्हें लेने के लिए झपटे उनको लेकर भाग गए। साथ ही जानकारी मिलने पर वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
[dgv_vimeo_video id=”1037795354″]
कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
डीएम ने इलाके के एसडीएम को इस सिक्का मामले की जांच करने के बाद रिपोर्ट तलब करने के लिए कहा है। कलेक्टर कोचर के मुताबिक ये सामान्य घटना नही है बल्कि जमीन के अंदर से चांदी के सिक्को का निकलना बड़ी घटना भी हो सकती है इसके लिए प्रशासन हर स्तर पर जांच करेगा। वहीं दूसरी तरफ इलाके की पुलिस कल सुबह से लगातार लूटे गए सिक्को की बरामदगी की कोशिशें कर रही है क्योंकि जमीन से सिक्के निकलने के बाद वहां मौज़ूद लोग ये सिक्के लूट कर ले गए थे ऐसे में अब पुलिस के सामने ये सिक्के जमा कर पाना बड़ी चुनौती है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1037795738″]
