तालाब में नहाने गए दो बच्चों की दर्दनाक मौत, इलाके में पसरा मातम

तालाब में नहाने गए दो बच्चों की दर्दनाक मौत, इलाके में पसरा मातम

दमोह, गणेश अग्रवाल

जिले के तेजगढ़ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम में स्थित तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह दोनों बच्चे जब करीब 3 घंटे तक वापस नहीं लौटे, तब उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, जिसके बाद सभी को हादसे की जानकारी लगी

बताया जा रहा है कि हर्रई गांव में बने तालाब में नहाने के लिए गांव का ही रहने वाला 12 वर्षीय बालक पुष्पेंद्र साहू और उसका दोस्त सागर निवासी आर्यन शर्मा गए हुए थे, दोपहर करीब 12:00 बजे से तालाब में नहाने के बाद जब यह लोग दोपहर 3:00 बजे तक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के बाद पता चला कि बच्चों के कपड़े गांव के तालाब के किनारे पड़े हुए हैं।आशंका के बाद गोताखोरों की मदद से तालाब में सर्च करने के बाद दोनों बच्चों के शव मिले।

वहीं पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों बच्चों की मौत पानी में डूबने से हुई है। जिसके बाद पंचनामा कार्रवाई की गई है. छोटी सी उम्र में तालाब में नहाने गए बच्चे इस हादसे का शिकार हो गए। इनमें एक बच्चा स्थानीय निवासी है तो दूसरा बच्चा अपने ननिहाल में रक्षाबंधन के दौरान छुट्टियां मनाने आया था,  पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews