Lok Sabha Elections 2024: 19 अप्रैल को दमोह आएंगे पीएम मोदी, प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों ने प्रधानमंत्री की सभा को लेकर दी विस्तृत जानकारी

PM Modi

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने स्तर पर वोटरों को साधने में लगी हुई हैं। इसी बीच आगामी 19 अप्रैल को मध्य प्रदेश के दमोह जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले हैं। इस दौरान पीएम मोदी एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं पीएम के आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

प्रदेश के मंत्रियों ने दी विस्तृत जानकारी

पीएम मोदी 19 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजकर 45 मिनट पर दमोह पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम मोदी जिले में लगभग एक घण्टे रुकने के बाद जबलपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। वहीं पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए आज बुधवार को प्रदेश सरकार के पशुपालन मंत्री लखन पटेल और संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी के साथ पीएम सभा के प्रभारी अभिषेक भार्गव ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर प्रधानमंत्री के दौरे की विस्तृत जानकारी दी।

आचार संहिता का रखा जा रहा खास ख्याल

पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रदेश सरकार में मंत्रियों ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि प्रशासनिक तैयारियां भी पूरी हो चूकी हैं। वहीं जिले के कलेक्टर सुधीर कोचर के मुताबिक पीएम के दौरे के लिए उनके प्रोटोकॉल के तहत तमाम इंतज़ामात हो चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव आचार सहिंता का परिपालन हो इसके लिये खास ख्याल रखा जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”935884676″]

[dgv_vimeo_video id=”935885611″]

[dgv_vimeo_video id=”935886017″]

[dgv_vimeo_video id=”935886295″]

[dgv_vimeo_video id=”935886941″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews