Damoh News: दो ट्रकों में हुई भिडंत, 6 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, घायलों की बचाई जान

Damoh News : दमोह जिले के जबेरा इलाके में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। जैसे-तैसे दोनों ट्रक में घायल हुए तीन लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन एक ट्रक ड्राइवर बुरी तरह से स्टेयरिंग में फंस गया था। वहीं, मौके पर पहुंची महिला टी.आई इंद्रा सिंह ने मोर्चा संभाला और 6 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसकी जान बचाई। जिसमें ग्रामीणों ने भी मदद की।

दानीताल के पास का मामला

दरअसल, मामला जबेरा थाना अंतर्गत आने वाले पर्यटन स्थल दानीताल के पास का है। इस काम को अंजाम देने वाला हर शख्स बेहद खुश है। जिस तरह से ड्राइवर फंसा था उसे जिंदा निकाल पाना मुश्किल लग रहा था। जंगली इलाके में बिना संसाधनों के बीच बचाने वालों ने हार नहीं मानी। देर रात गैस कटर और मशीनरी का इंतजाम किया गया और आखिरकार सुबह 5 बजे ड्राइवर को बाहर निकाल लिया गया।

घायलों का इलाज जारी

फिलहाल, सभी घायलों को जबेरा के अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इधर, गांव वालों के सहयोग से इस काम में सफलता पाने वाली महिला टीआई समेत उन सभी लोगों की तारीफ भी हो रही है।

[dgv_vimeo_video id=”828920278″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews