ट्रैफिक कर्मी की अनूठी पहल – ड्यूटी करते हुए महिला दिवस पर महिलाओं को खिलाई मिठाई

ट्रैफिक कर्मी की अनूठी पहल – ड्यूटी करते हुए महिला दिवस पर महिलाओं को खिलाई मिठाई

दमोह | गणेश अग्रवाल 

अक्सर सड़कों पर अजीबो गरीब तश्वीरें देखने को मिलती है तो देश भर में सफ़ेद वर्दी वाले यानी ट्रेफिक कर्मियों को देख कर लोगों को जरा सी दहशत जरुरु आ जाती है की कहीं उनका चालान ना कट जाए लेकिन यदि कोई ट्रेफिक कर्मी बीच चौराहे पर मिठाई बांटे और अपने हांथो से खिलाये तो आपको अचरज जरूर होगा | कुछ ऐसा ही हुआ एम् पी के दमोह में जहाँ के मेन चौराहे घंटाघर पर एक ट्रेफिक हवलदार महिलाओं को मिठाई खिला रहा था | दरअसल दमोह के यातायात विभाग में पदस्थ हवलदार दिनेश गोस्वामी ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं के सम्मान में ये सब किया |

दोपहर बाद से दिनेश अपनी ड्यूटी करते हुए हाँथ में मिठाई का डिब्बा लिए थे,और चौराहे से गुजरने वाली महिलाओं को बाकायदा रोककर उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं देने साथ उन्हें मिठाई भी खिला रहे थे | इतना ही नहीं गरीब तबके की बुजुर्ग महिलाओं को अपने हांथों से मीठा खिलाकर उन्होंने उनका आशीर्वाद भी लिया | ट्रैफिक कर्मी दिनेश गोस्वामी की इस पहल को जिसने भी देखा वो भावुक हो गया वहीँ सड़क पर इस तरह पुलिसवाले का मिठाई खिलाना भी महिलाओं को आश्चर्य जनक लग रहा था | वहीँ पुलिस और पब्लिक ख़ास तौर पर महिलाओं के मन में भरे पुलिस के भय को ख़त्म करने के लिए भी इस पहल को कारगर मना जा सकता है |

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews