
Mahashivratri 2023 : देशभर में आज महाशिवरात्री का पर्व मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में तेरहवें ज्योतिर्लिंग की मान्यता प्राप्त दमोह जिले के प्रसिद्ध देव जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में भी आज एक अलग नजारा ही देखने को मिल रही है। जहां देर रात से ही हजारों की संख्या में भक्त पहुंच गए हैं। यहां सुबह बजे जागेश्वरनाथ की प्रातः आरती हुई। जिसमें जिले के सांसद और देश के जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने आरती में हिस्सा लिया। बता दें केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लॉजिस्टिक कारपोरेशन के चैयरमेन राहुल लोधी ने भी मौजूद रहे।
[dgv_vimeo_video id=”800059413″]
मीडिया से की बातचीत
वहीं, मंत्री प्रहलाद पटेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भगवान शिव की रात्रि महत्वपुर्ण है और इस समय पूजा- अर्चना का अलग ही महत्व है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और देश की खुशहाली की भी कामना की है।
[dgv_vimeo_video id=”800059587″]
शुभ मुहूर्त
बता दें कि इस बार महाशिवरात्रि व्रत का पारण का शुभ मुहूर्त 19 फरवरी को सुबह 06 बजकर 57 मिनट से शाम03 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। महाशिवरात्रि का त्योहार भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत ही फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना करने पर शिव भक्तों की सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। महाशिवरात्रि पर शिवभक्त दिनभर व्रत रखते हुए शिव मंदिरों में शिवलिंग पर भगवान शिव की प्रिय चीजें भांग, धतूरा, बेलपत्र, शमीपत्र, गंगाजल और दूध-दही अर्पित करते हैं।
[dgv_vimeo_video id=”800059191″]
[dgv_vimeo_video id=”800059770″]
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

