
Damoh News : मध्यप्रदेश में धर्मांतरण को लेकर चल रही कवायदों के बीच मोदी सरकार के जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल के संसदीय क्षेत्र दमोह में बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन के आरोप लग रहे हैं। राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने कुछ दिन पहले ईसाई मिशनरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई तो मामले ने तूल पकड़ लिया है।
दमोह पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल
दरअसल, रविवार को देर रात केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल दमोह पहुंचे। जहां उन्होंने मामले में चर्चा कर घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “घटना से हम सभी शर्मिंदा हैं। धर्मांतरण के मामलों में लिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।” साथ ही, मंत्री ने इसे दुखद करार देते हुए कहा कि, “सरकार और कानून तो इसे रोकने पहल कर ही रहा है लेकिन समाज की भी जिम्मेदारी है कि वो इसे रोकने आगे आए। अभाव के चलते प्रलोभनों में आने वाले लोगों को धर्म परिवर्तन न करना पड़े इसके लिए सभी को ध्यान देना चाहिए।”
[dgv_vimeo_video id=”773193624″]
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

