केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, फॉलो गार्ड गाड़ी को बस ने मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, फॉलो गार्ड गाड़ी को बस ने मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

Union Minister Prahlad Patel’s Convoy Crashed : दमोह में मंगलवार देर शाम केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल का काफिला दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जबकि मंत्री के काफिले में चल रही पुलिस की फॉलो गार्ड गाड़ी को यात्री बस ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में मंत्री और उनकी गाड़ी पूरी तरह सुरक्षित है। जबकि तीन पुलिसकर्मी गंभीर घायल हुए हैं।

दौरे पर थे केन्द्रीय मंत्री 

दरअसल केंद्रीय मंत्री जिले के दौरे पर हैं और दमोह छतरपुर स्टेट हाइवे पर सफर कर रहे थे उनके साथ गाड़ियों का लंबा काफिला भी था तभी नरसिंहगढ के पास एक यात्री बस अनियंत्रित हुई और मंत्री के काफिले में चल रही पुलिस की गाड़ी से भिड़ गई। हादसे के बाद काफिला रुका और खुद मंत्री पटेल ने पुलिस कर्मियों को गाड़ी से बाहर निकलवा कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में घायलों का इलाज कराया जा रहा है फिलहाल घायल पुलिसकर्मी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं वही खुद मंत्री पटेल ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों को देखा और प्रशासन को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

[dgv_vimeo_video id=”785985956″]

दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews