केंद्रीय मंत्री ने किया शहीद यशवंत सिंह की प्रतिमा का अनावरण

केंद्रीय मंत्री ने किया शहीद यशवंत सिंह की प्रतिमा का अनावरण

दमोह।गणेश अग्रवाल।

दमोह के यशवंत सिंह चौक पर केंद्रीय संस्कृति पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के प्रयासों से प्रतिमा की स्थापना की गई. शहीद यशवंत सिंह की प्रतिमा स्थापना के पश्चात सोमवार को एक बड़ा आयोजन होना था, लेकिन दमोह में लॉकडाउन के चलते इस कार्यक्रम को स्थगित करके केवल प्रतिमा का अनावरण कर दिया गया. केंद्रीय मंत्री ने स्वयं पहुंचकर प्रतिमा का अनावरण किया.

आजादी के नायक शहीद यशवंत सिंह जी के बलिदान को याद करने के लिए बीते वर्ष केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने यशवंत सिंह चौक पर प्रतिमा स्थापना की घोषणा की थी. अपनी घोषणा के अनुसार उन्होंने जयपुर से इस प्रतिमा को बनवाकर के चौक पर उसे स्थापित कराया. वहीं सोमवार को एक बड़ा आयोजन किया जाना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते यह आयोजन स्थगित कर दिया गया. वही संस्कृति मंत्री ने कुछ खास लोगों के साथ नियमों का पालन करते हुए प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि शहीद यशवंत सिंह के बलिदान को याद करने के लिए यह स्थान बनाया गया है, और यहां की मर्यादा रखने का काम समाज का है. सरकार का नहीं है. हम सभी मिलकर के इस स्थान को पवित्र बना कर रखें और शहीद यशवंत सिंह की यादों को लोगों के बीच बांटने का काम करें.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews