Damoh News: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 घायल

Damoh News : दमोह जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है। साथ ही, दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए डॉक्टरों के पास ले जाया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”833194195″]

अंधी मोड़ के पास का मामला

दरअसल, हादसा सिंग्रामपुर दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर फलको मंदिर के पास अंधी मोड़ पर हुआ। जब अज्ञात वाहन ने दो बाइक पर तीन सवारों को टक्कर मार दी। घटनास्थल से आरक्षक राजेश चौबे, नारायण जाट, शिवकुमार विश्वकर्मा द्वारा बाइकों को निजी वाहन द्वारा चौकी लाया गया। फिलहाल, घायलों का जबलपुर में इलाज जारी है। इधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक, तीनों जबलपुर निवासी हैं।

[dgv_vimeo_video id=”833194053″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews