Video : जब नोट सुखाने के काम आया हेयर ड्रायर

Video : जब नोट सुखाने के काम आया हेयर ड्रायर

दमोह, आशीष कुमार जैन। हेयर ड्रायर (Hair Dryer) का इस्तेमाल इसके नाम के मुताबिक गीले बाल सुखाने के लिए होता है लेकिन इसके और उपयोग से जुड़ा वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो है हेयर ड्रायर से गीले नोट सुखाने का। सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो को देखने के बाद तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं और फॉरवर्ड कर रहे हैं।

गौरतलब है कि दमोह के शराब कारोबारी राय बंधुओं के यहाँ पानी की टंकियों में छिपाये गए नोट देखकर आयकर विभाग के अधिकारी कर्मचारी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग (income tax raid) को राय बंधुओं के यहाँ से करीब 8 करोड़ रुपये नगद और 5 किलो सोना मिला।

ये भी पढ़ें – जानिए कर्मचारियों के 18 महीने के पेंडिंग DA Arrears पर ताजा अपडेट, सैलरी में होगा 2 लाख का लाभ!

दमोह में राय बंधुओ के यहाँ दो दिनों तक चली एयर छापेमारी का एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है जब एक करोड़ रुपये के दो हजार और पांच पांच सौ रूपये के नोटों को हेयर ड्रायर से सुखाया गया। दरअसल छापे के दौरान नोटों से भरे बैग पानी के कंटेनर में फेंक दिए गए थे जिसे आयकर विभाग की टीम ने बाहर निकाला। नोट पूरी तरह से गीले हो चुके थे ऐसे में उन्हें गिनना और सुरक्षित रख पाना मुश्किल था।

ये भी पढ़ें – बर्फबारी में भी दुश्मन पर नजरें गड़ाए सैनिक का वीडियो वायरल, CM की ऐसी रही प्रतिक्रिया

गीले नोटों को देखकर आयकर विभाग की टीम ने दिमाग लगाया और राय परिवार के ही हेयर ड्रायर से नोटों को सुखाया गया और फिर उनकी गिनती हुई। वीडियो में मजे लेते हुए आयकर विभाग के लोग इन नोटों को सुखा रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”663608473″]

[dgv_vimeo_video id=”663608566″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews