बांदकपुर धाम का जल पहुंचेगा अयोध्या, श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के लिए भक्त रवाना

बांदकपुर धाम का जल पहुंचेगा अयोध्या, श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के लिए भक्त रवाना

दमोह,गणेश अग्रवाल

महादेव की नगरी बांदकपुर धाम से सावन के अंतिम सोमवार के दिन शिव भक्त श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के लिए इमरती कुंड का पवित्र जल भी जा रहा है। 5 अगस्त  को होने वाले भूमि पूजन में बांदकपुर के इमरती कुंड का पवित्र जल कलश में लेकर अयोध्या धाम के लिए भक्त निकल गए हैं।

भक्त राम गौतम ने बताया कि उनको रविवार की शाम को भोलेनाथ ने प्रेरणा दी की जहां श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में देश की अनेक पवित्र नदियों का जल एकत्रित हो रहा है, साथ ही देश के अनेक धार्मिक स्थल से कुछ न कुछ विशेष चिन्ह और सामग्री पूजन में सम्मिलित होने के लिए जा रही है तो क्यों न श्री जागेश्वर नाथ की नगरी बांदकपुर धाम जहां हजारों लाखों श्रद्धालु जुड़े हैं वहां से भी कोई विशेष भेंट श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में सम्मिलित हो। इसी से प्रेरित होकर शिव भक्त बांदकपुर मंदिर के इमरती कुंड जो लगभग 300 वर्ष से भी अधिक पुराना है वहां का पवित्र जल कलश में भरकर मंदिर में भोलेनाथ के गर्भ गृह में विशेष पूजन के बाद शिव भक्त सोमवार की शाम को बांदकपुर धाम से अयोध्या धाम के लिए निकले हैं। राम गौतम का कहना है कि अयोध्या में जाकर बांदकपुर धाम के इमरती कुंड का पवित्र जल पूजन में सम्मिलित कराने का पूरा प्रयास करेंगे साथ ही उन्होंने बांदकपुर से जुड़े सभी भक्तों से निवेदन किया है कि वह भी भोलेनाथ से एवं भगवान श्री राम जी से प्रार्थना करें यह भेंट अयोध्या धाम में पूजन में सम्मिलित हों। इसके लिए सब अपनी अपनी ओर से भगवान से प्रार्थना करें। जाने वाले शिव भक्तों में गौतम के साथ कटंगी से रघुराज यादव,अतुल यादव,साहब सिंग यादव,लालू भाई,अंबर मिश्रा जी सहित अन्य भक्त भी साथ में गए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews