Damoh News: दमोह में हुआ बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी से टकराया जानवर, डिब्बों के निकले पहिए

Damoh News: दमोह में हुआ बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी से टकराया जानवर, डिब्बों के निकले पहिए

Damoh News : मध्यप्रदेश के दमोह में बड़ा रेल हादसा हो गया। जहां बीना कटनी रेल खंड पर दमोह जिला मुख्यालय पर दमोह रेलवे स्टेशन के पास स्थित पथरिया फाटक के नजदीक जानवर के टकरा जाने के बाद रेलगाड़ी के एक डिब्बे के पहिया निकल गए। गनीमत यह रही कि मालगाड़ी पलट नहीं पलटी और भीषण हादसा होने से टल गया। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग एक साथ मौकास्थल पर एकत्रित हो गए।

[dgv_vimeo_video id=”791379582″]

[dgv_vimeo_video id=”791380755″]

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। हालांकि, इसके बाद रेल यातायात लंबे समय तक प्रभावित होने के आसार है। फिलहाल, किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी बीना से दमोह से होकर कटनी की ओर जा रही थी। तभी अचानक रेलवे ट्रैक पर सांड आने से मालगाड़ी उससे टकरा गई, जिससे एक पहिया टूटकर बाहर निकल गया और रेल तेज आवाज आने के साथ ही रुक गई।

[dgv_vimeo_video id=”791379330″]

[dgv_vimeo_video id=”791379436″]

रेलवे अधिकारी ने कही ये बात

वहीं, रेलवे अधिकारी गुरुदत्त अग्रवाल का कहना है कि इंजन से पीछे की तरफ की मालगाड़ी के डिब्बे का पहिए निकल जाने के कारण हादसा हुआ है। पहिया निकल कर दूसरे ट्रैक पर आ गया है। ऐसे में पहिए को क्रेन की मदद से हटाए जाने के बाद यातायात को शुरू कराया जाएगा। साथ ही, रेल अधिकारी ने जानवर के टकराने की बात से साफ इंकार कर दिया है और मामले की जांच किए जाने की बात कही है। जल्द ही ट्रैफिक शुरू करने का भी आश्वासन दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”791379148″]

दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews