महिला ने दो मासूम बेटियों की हत्या कर की आत्महत्या, जानें पूरा मामला

इंदौर- महिला के सिर पर गिरा होर्डिंग, एंगल लगने से हुई मृत्‍यु, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और आयुक्‍त, नगर निगम को नोटिस जारी

दमोह,आशीष कुमार जैन। मध्यप्रदेश के दमोह (Damoh) जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र की जटाशंकर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।

यह भी पढ़े…Huawei Pocket S हुआ लॉन्च, मिलेगी फोल्डेबल स्क्रीन, आकर्षक है लुक, धांसू हैं स्मार्टफोन के फीचर्स, जानें डीटेल

बता दें कि शहर की जटाशंकर बीड़ी कालोनी में रहने वाली एक महिला ने बुधवार की शाम करीब 6:00 बजे अपनी दो बेटियों के साथ सूने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जटाशंकर कॉलोनी निवासी हाकम रजक का परिवार जटाशंकर कॉलोनी में रहता है, जहां उसकी पत्नी लता रजक उम्र 27 वर्ष है जो पारिवारिक कारणों के चलते अपनी 3 वर्ष की बेटी अनामिका रजक और 5 वर्ष की बेटी प्रिया रजक को पहले फांसी पर लटकाया और बाद में स्वयं लता रजक ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़े…यहां पढ़िए 2 नवंबर की मध्य प्रदेश की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर

[dgv_vimeo_video id=”766583778″]

प्रारंभिक तौर पर मोहल्ले वालों ने बताया है कि महिला ने पारिवारिक कारणों से परेशान होकर अपनी दोनों बेटियों को फांसी पर लटकाकर स्वयं आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के समय महिला का पति हाकम रजक घर में नहीं था। लता का देवर घर आया तो काफी देर तक दरवाजा नही खुला और जब आजू बाजू से देखा तो तीनों के शव फंदे से लटके हुए थे।

[dgv_vimeo_video id=”766529923″]

यह भी पढ़े…भारत पहुंचते ही Priyanka Chopra ने ढाया कहर, देखें Killer लुक

[dgv_vimeo_video id=”766583385″]

एसपी डी आर तेनिवार मौके पर पहुंचे और हालातो का जायजा लिया। एसपी के मुताबिक इस दुखद घटना की जांच की जा रही है, पहली नजर में ये सुसाइड का मामला है और पुलिस बारीकी से मामले की जांच कर रही है। घटना स्थल से पॉयजन भी मिला है और कई तरह की बातें सामने आ रही हैं लेकिन इस दुखद घटना की असली वजह सामने नही आई है। वही बच्चियों के पिता और मृतिका लता के पति के मुताबिक परिवार में कोई विवाद नही था।

[dgv_vimeo_video id=”766581650″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews