
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक महिला को जबरदस्ती जहर पिलाए जाने का मामला सामने आया है। जिससे उसकी हालात गंभीर हो गई। आनन-फानन में उसके पति ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। फिलहाल, महिला जिंदगी की जंग लड़ रही है। साथ ही पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आइए जानें यहां…
इमलिया चौकी का मामला
दरअसल, मामला तेजगढ़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाली इमलिया चौकी के गंभीरा गांव की है। जब यहां रहने वाली 20 वर्षीय महिला घर पर अकेली थी। इस दौरान पति के चाचा-चाची वहां पहुंचे और उसे जबरदस्ती जहर पिला दिया। कुछ ही देर में महिला की हालत बिगड़ी तो उसके पति को खबर दी गई। पीड़िता के मूताबिक, चाचा-चाची के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था।
[dgv_vimeo_video id=”925705032″]
जांच जारी
वहीं, महिला को गंभीर हालात में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स उसका इलाज कर रहे हैं। बता दें कि पीड़िता के शरीर में जहर फैल चुका है और उसे आईसीयू वार्ड में रखा गया है। फिलहाल, पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
[dgv_vimeo_video id=”925704084″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

