नवजात के साथ महिला ने लगाई आग में छलांग, जलकर दोनों की मौत

नवजात के साथ महिला ने लगाई आग में छलांग, जलकर दोनों की मौत

दमोह। गणेश अग्रवाल ।
दमोह जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत एक घटना ने सबको हिला कर रख दिया। दरअसल इस थाना अंतर्गत आने वाली फुटेरा चौकी में एक महिला द्वारा अपने 6 माह के बच्चे के साथ मिट्टी तेल डालकर अग्नि स्नान कर लिया गया. जिसके बाद जहां गांव में हड़कंप के हालात हैं वहीं पुलिस मौके पर जांच में जुटी है।

दरअसल, दमोह जिले के पिपरिया गांव में रहने वाले नवाब लोधी की पत्नी पुष्पा लोधी ने अपने 6 माह के मासूम जितेंद्र के साथ पारिवारिक कलह के चलते अग्नि स्नान कर लिया। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलता देख जब घर के दरवाजे तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तो महिला अपने बच्चे के साथ आग में जल रही थी। आग बुझाने का प्रयास किया गया. लेकिन तब तक महिला और बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद बटियागढ़ थाना पुलिस के साथ फुटेरा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम के माध्यम से मामले की जांच शुरू की है। जहां ग्रामीणों ने इस घटना के कारणों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। वहीं पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews