
Damoh News : मध्यप्रदेश के दमोह जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, एक नकाबपोश युवक ने अज्ञात कारणों के चलते एक बुजुर्ग पर कट्टे से फायर कर दिया। जिसके कारण वो घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों के द्वारा जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज जारी है। आनन-फानन में पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। बता दें कि घटना का CCTV फुटेज सामने आया है।
[dgv_vimeo_video id=”821531398″]
[dgv_vimeo_video id=”821531608″]
टॉकीज तिराहा के पास का मामला
दरअसल, मामला टॉकीज तिराहा के पास का है, जब फायर के दौरान घायल क़तील कुरैशी की पीठ पर कट्टे के छर्रे लगे। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक नकाबपोश युवक दुकान की तरफ आता है और अपनी कमर में फंसा हुआ कट्टा निकालकर फायर कर वहां से भाग खड़ा होता है।
[dgv_vimeo_video id=”821531270″]
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
मामले को लेकर घायल पीड़ित का कहना है कि, वह किसी काम के लिए दुकान पर आए थे। उसी दौरान कट्टे से फायर किया गया। जिसमें वे घायल हो गए हैं। आगे उन्होंने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं है और यह कैसे हुआ, क्यों हुआ नहीं पता। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लिया है। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
[dgv_vimeo_video id=”821531053″]
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

