
सेवढ़ा, राहुल ठाकुर। दतिया जिले के सेवढ़ा के सुप्रसिद्ध सनकुआ के पास सिंध नदी (Sindh river) में एक युवक का शव तैरता मिलने की सूचना पर सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद शव की पहचान 10 दिन पहले नदी में बहे शाहरुख़ खान के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार सेवढ़ा सब्जी मंडी में रहने वाला 26 साल का शाहरुख़ खान 10 दिन पूर्व अपने दोस्तों के साथ सिंध नदी पर नहाने के लिए गया था, अचानक पैर फिसलने से वो नदी में बह गया था। सूचना मिलने के बाद मुलिस और एडीआरएफ की टीम ने उसकी बहुत खोज की लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण शाहरुख़ खान नहीं मिला और ना ही उसका शव मिला।
ये भी पढ़ें – Name Astrology : इन 3 नामाक्षर के लोगों पर मेहरबान रहते हैं कुबेर देव, कर देते हैं मालामाल
आज सोमवार सुबह कुछ लोगों ने सिंध नदी के कर्बला घाट पर एक शव तैरता हुआ देखा जिसकी पहचान शाहरुख़ खान के रूप में हुई। परिजनों ने भी इसकी पुष्टि कर दी। पुष्टि के बाद टी आई धीरेंद्र मिश्रा ने पंचनामा तैयार कराकर शव को पीएम के लिए भेज दिया।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी सस्ती, सोना पुरानी कीमत पर, जानिए ताजा भाव


पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

