
3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome
दतिया/सत्येन्द्र सिंह रावत
दतिया की इंदरगढ़ तहसील में 3 साल की मासूम बच्ची के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। तील साल की बच्ची के कोरोना संक्रमित होने की खबर से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है, वहीं अबोध बालिका के पॉजिटिव पाए जाने पर प्रशासन हरकत में आया है और बच्ची से जुड़े हर पहलू और कॉन्टेक्ट हिस्ट्री एवं ट्रेवल हिस्ट्री की जांच की जा रही है।
इस बच्ची के संक्रमित होने के बाद अब दतिया जिले कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की की संख्या 5 हो गई है। लगातार कोविड-19 के मरीजों की संख्या में इजाफे ने प्रशासन को चिंता में डाल दिया है वहीं प्रवासी मजदूरों का पलायन आज भी जारी है, जिन्हें प्रशासन अपने स्तर पर 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन कर रहा है।
निदेशक और संपादक

