दतिया में 3 साल की बच्ची की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, इलाके में हड़कंप

mp corona

3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome

दतिया/सत्येन्द्र सिंह रावत

दतिया की इंदरगढ़ तहसील में 3 साल की मासूम बच्ची के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। तील साल की बच्ची के कोरोना संक्रमित होने की खबर से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है, वहीं अबोध बालिका के पॉजिटिव पाए जाने पर प्रशासन हरकत में आया है और  बच्ची से जुड़े हर पहलू और कॉन्टेक्ट हिस्ट्री एवं ट्रेवल हिस्ट्री की जांच की जा रही है।

इस बच्ची के संक्रमित होने के बाद अब दतिया जिले कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की  की संख्या 5 हो गई है। लगातार कोविड-19 के मरीजों की संख्या में इजाफे ने प्रशासन को चिंता में डाल दिया है वहीं प्रवासी मजदूरों का पलायन आज भी जारी है, जिन्हें प्रशासन अपने स्तर पर 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन कर रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews