मुंबई से आए परिवार के 70 वर्षीय बुजुर्ग निकले कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

मुंबई से आए परिवार के 70 वर्षीय बुजुर्ग निकले कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

दतिया/सत्येन्द्र रावत

भाण्डेर अनुभाग के ग्राम लहार हवेली में एक संदिग्ध कोरोना मरीज की जांच के बाद बुधवार देर रात डीआरडीओ के द्वारा जारी की गई जॉच रिपोर्ट में चार लोगों में से एक की कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। वहीं शेष तीन निगेटिव पाये गये हैं। बताया गया है कि उक्त परिवार मुंबई से चलकर अपने गृह ग्राम लहार हवेली आया है। जिसके चलते सूचना मिलते ही क्षेत्रीय प्रशासन अलर्ट हुआ एवं संबंधित परिवार को क्वारंटाइन किया तथा संदिग्धों की जॉच कराई। जॉच उपरांत एक 70 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना कोविड 19 पॉजिटिव निकले हैं।

जैसे ही क्षेत्रीय प्रशासन को आधिकारिक सूचना प्राप्त हुई भाण्डेर अनुभाग के समस्त कोरोना वारियर्स जिनमें प्रमुखतः नवागत एसडीएम राकेश परमार, जनपद सीओ ऑफीसर सिंह गुर्जर, ब्लॉक मेडीकल ऑफीसर डा आर एस परिहार, सहित अनुभाग के समस्त आला अधिकारी गण बुधवार रात से ही ग्राम लहार हवेली में डेरा डाले हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पॉजिटिव मरीज के निवास को बैरिकेटिंग कर सील कर दिया गया है। माना जा रहा है कि ग्राम लहार हवेली को हॉट स्पॉट एवं आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंन्ट जोन घोषित कर दिया जायेगा । गॉव के आसपास लगभग 7 किमी का क्षेत्र बफर जोन में आ जाने से आवाजाही प्रतिबंधित होगी। ग्राम लहार हवेली में एक पॉजिटिव मरीज निकलने से पूरा क्षेत्र दहशत में है। अब प्रशासन को ग्रामीण क्षेत्र में आ रहे प्रवासी मजदूरों पर ध्यान देना होगा। नहीं तो पूरा क्षेत्र कोरोना से प्रभावित हो सकता है।

बता दें कि भाण्डेर का जनपदीय क्षेत्र अब संकट के दौर से होकर गुजर रहा है। अनुभाग के नवागत एसडीएम राकेश परमार एवं जनपद सीओ ऑफीसर सिंह गुर्जर पूरी कोशिश के साथ कोरोना कोविड 19 को भाण्डेर जनपदीय क्षेत्र से मिटाने में लगे हैं। उम्मीद है कि सेवढ़ा तहसील में अपनी लोकप्रियता के लिए जाने बाले एसडीएम परमार के विवेक एवं कोरोना कोविड 19 के प्रति युद्ध कौशल का लाभ अब भाण्डेर क्षेत्र की जनता को मिलेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews