Datia Dance at Trauma Center : दतिया जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में कर्मचारियों द्वारा फिल्मी गाने पर ठुमके लगाए जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल के अंदर कर्मचारी फिल्मी गानों पर जमकर नाच रहे थे, इस डांस का वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद सिविल सर्जन ने कार्रवाई की, वीडियो वायरल होने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन ने नाच रहे कर्मचारियों पर कार्रवाई की, इसमें अस्पताल के वॉर्ड बॉय तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वहीं अस्पताल में लगे कंपनी के सुरक्षा गार्डों पर कार्रवाई करने के लिए कंपनी को पत्र जारी किया गया है।
पतली कमरिया बोले हाय हाय.. तिरछी नजरिया बोले हाय हाय…
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद डाक्टर्स भी हैरान रह गए उन्होंने फौरन सिविल सर्जन से कार्रवाई की मांग की, सिविल सर्जन की इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह संवेदनहीन मामला है, अस्पताल का वॉर्ड बॉय चतुर्भुज शुक्ला डांस करता हुआ नजर आ रहा है, जिसे तत्काल सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही गार्ड को हटाने के लिए पत्र कंपनी को भेज दिया है और कंपनी जल्द ही गार्ड्स के खिलाफ कार्रवाई करेंगी।
देखे वायरल डांस
[dgv_vimeo_video id=”782244478″]
