एंटी माफिया सेल की कार्रवाई, मुख्य मार्ग से 28 फुट अतिक्रमण हटाया

एंटी माफिया सेल की कार्रवाई, मुख्य मार्ग से 28 फुट अतिक्रमण हटाया

दतिया। सत्येंद्र रावत ।

आखिरकार सूबे की कमलनाथ सरकार द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे माफिया अभियान के तहत दतिया जिले में मुख्यालय को इंदरगढ़ कस्बे एंटी माफिया शेल की कार्यवाही शुरू की गई। कार्यवाही के तहत इंदरगढ़ कस्बे की मुख्य मार्ग से दोनो तरफ का 28 फुट का अतिक्रमण हटाया गया है। इस दौरान मकान मालिक और दुकानदारों से प्रशासन की नोकझोस तक हुई है, लेकिन प्रशासन अपनी पूरी तैयारी के साथ मौके पर अतिक्रमण हटाने पहुचा था और अतिक्रमणकारियो का अतिक्रमण हटाया है। सोमवार की सेवड़ा अनुविभागीय अधिकारी राकेश सिंह परमार के निर्देशन में नगर पंचायत सीएमओ राघवेन्द्र पलिया के साथ पुलिस, राजस्व अधिकारी और नपा मदाखलत कर्मचारियों द्वारा
नगर इंदरगढ़ जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त किया गया है। कार्यवाही के दौरान 28 फुट अतिक्रमण में बनी 3 से 4 मंजिला इमारत भी ध्वस्त की गई है। कार्यवाही के दौरान एसडीएम राकेश परमार, एसडीओपी अश्वनी कुमार, नायव तहसीलदार दीपक यादव, सीएमओ राघवेन्द्र पलिया, थाना प्रभारी भान सिसोदिया ,पटवारी मनोज गुप्ता, न. प.कर्मचारी ओर पुलिस बल मौजूद रहा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews