अपराधियों के लिए बड़ौनी थाना प्रभारी बने रियल सिंघम,ब्राउन शुगर तस्कर को किया गिरफतार

अपराधियों के लिए बड़ौनी थाना प्रभारी बने रियल सिंघम,ब्राउन शुगर तस्कर को किया गिरफतार

दतिया/सत्येन्द्र सिंह

ज़िला पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति ,एसडीओपी बड़ौनी धर्मेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को बड़ौनी पुलिस द्वारा पपरेड्डी जंक्शन से जीतू उर्फ चीता और जीतेंद्र सिंह रावत पुत्र सरदार सिंह रावत उम्र 30 साल निवासी ग्राम बाजना थाना बेलगड़ा जिला ग्वालियर को 12 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर ) तथा एक मोटर साइकिल प्लेटिना एमपी 07 एमजी 2181 के साथ गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी के कब्जे से जो ब्राऊन शुगर प्राप्त हुई है उसकी कीमत लगभग ₹1,20,000 है ।आरोपी से स्मैक की तस्करी के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

आरोपी जितेंद्र उर्फ चीता अपने साथी धर्मेन्द्र रावत के साथ मिलकर अवैध ब्राउन शुगर का धंधा करता था। आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी बड़ौनी रविन्द्र शर्मा, सउनि महेश श्रीवास्तव,सउनि मान सिंह,सउनि सुरेंद्र दुबे,प्र आर. राम सिंह, आर सुरेंद्र पचौरी,आर.भूपेंद्र सिंह,आर. पुष्पेंद्र सिंह,आर. रविन्द्र यादव,आर. दिलीप प्रधान, आर.चालक शिवराम सिंह गुर्जर की रही अहम भूमिका।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews