भारत बंद का दतिया में मिलाजुला असर, सड़कों पर उतरे भीम आर्मी समेत कई संगठन, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रैली में पुलिस बल साथ चल रहा था। इसके साथी ही नेतृत्व कर रहे नेताओं पर पुलिस की नजर बनी हुई थी।
daita news

Datia News : मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भारत बंद का असर नहीं दिखा है। SC/ST वर्ग के संगठन व बसपा कार्यकर्ताओं ने आरक्षण के वर्गीकरण के विरोध में किला चौक पर एकत्रित हुए। इसमें दतिया व आसपास के क्षेत्र से बड़ी तादाद में लोग भीम आर्मी, बहुजन समाज पार्टी और अन्य संगठनों के बैनर तले एकत्रित हुए। यहां से रैली बाजार बंद कराते हुए गांधी रोड, पीतांबरा चौराहा सिविल लाइन होते हुए पुरानी कचहरी पहुंची। जहाँ राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। वहीं लोग रैली में सरकार के विरोध जमकर नारे बाजी भी की।

बाजार में खुली रही दुकानें

बता दें कि शहर में भारत बंद का मिला जुला असर देखने को मिल रहा है। कुछ एरिया में दुकान खुली हुई है तो कुछ एरिया की दुकान बंद रखी गई। रैली में लोग दुकानें बंद करवाते हुए चल रहे थे। रैली निकल जाने के बाद व्यापारी वापस दुकान खोलते नजर आए।

[dgv_vimeo_video id=”1001242615″]

[dgv_vimeo_video id=”1001242265″]

रैली में पुलिस बल साथ चल रहा था। इसके साथी ही नेतृत्व कर रहे नेताओं पर पुलिस की नजर बनी हुई थी। पुलिस पूरे प्रदर्शन की वीडियो और फोटोग्राफी कराते हुए चल रही थी।
दतिया से सत्येन्द्र रावत की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1001241480″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews