युवाओं के सम्मान में भाजपा ने निकाली स्वाभिमान बाइक रैली, गांव-गांव जाकर किया गया लोगों को जागरुक

युवाओं के सम्मान में भाजपा ने निकाली स्वाभिमान बाइक रैली, गांव-गांव जाकर किया गया लोगों को जागरुक

दतिया,सत्येन्द्र सिंह रावत। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे युवा मोर्चा प्रदेश व्यवस्था प्रभारी उपचुनाव चंद्र प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में युवाओं के हक़ की आवाज उठाने के लिए उनको आत्मसम्मान दिलाने के लिए युवा आत्मसम्मान यात्रा का आयोजन किया गया।

भांडेर विधानसभा उपचुनाव प्रभारी सनत पुजारी सह प्रभारी अतुल भूरे चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार को भांडेर विधानसभा क्षेत्र के सालोन बी मंडल में युवा स्वाभिमान बाइक रैली निकाली गई। मंडल के सालोन बी और आसपास के ग्रामों में बाइक रैली पहुंची और युवाओं से संपर्क किया गया और उनको अवगत कराया गया कि पूर्व की कांग्रेस सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के युवाओं से कितना बड़ा छलावा किया।

खुली मंचों से युवाओं से वादा किया कि हम आप को चार हजार रुपये प्रतिमा महीने बेरोजगारी भत्ता देंगे, युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराएंगे, लेकिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के युवाओं को ना तो रोजगार दिया ना ही बेरोजगारी भत्ता दिया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अगर प्रदेश के युवाओं को दिया है तो सिर्फ धोखा दिया और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। विश्व के अंदर एक ऐसी भी पार्टी है जो लिखित में झूठ बोलती है उसका नाम है कांग्रेस जो बड़ी-बड़ी मंचों से बड़े बड़े वादे करती है। अपने घोषणा पत्रों में लिखती है लेकिन उन वादों को कभी पूरा नहीं करती। इन सभी बातों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा दतिया के कार्यकर्ता नगर नगर और ग्राम ग्राम पहुंच कर युवाओं से संपर्क कर रहे हैं और कांग्रेस सरकार के द्वारा युवाओं को दिए गए धोखे के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews