बीजेपी नेता ने जरूरतमंदों को दी राहत सामग्री, सभी से लॉकडाउन के पालन की अपील

बीजेपी नेता ने जरूरतमंदों को दी राहत सामग्री, सभी से लॉकडाउन के पालन की अपील

दतिया/सत्येंद्र रावत

गुरुवार को युवा भाजपा नेता डॉ सुकर्ण मिश्रा दतिया पहुंचे, जहां उन्होने समाजसेवियों से मुलाकात की एवं शहर में चल रहे सामाजिक कार्यों के बारे में चर्चा की।इसके बाद  सुकर्ण मिश्रा ग्राम बानोली और रिक्षरा पहुंचे जहां पर जरूरतमंद परिवारों में राहत सामग्री वितरण की।

वो यहां मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह तोमर, बलदाऊ यादव, राजा बुंदेला, पवन चतुर्वेदी और उनकी टीम द्वारा आयोजित सामाजिक समरसता समाजसेवी कर्मवीर योद्धाओं के सम्मान में उपस्थित हुए थे। इस मौके पर कर्मवीर योद्धा स्वच्छता प्रहरी सफाई कर्मियों का सम्मान किया गयै। दतिया समाजसेवी डॉ राजू त्यागी, किप्पी भाई, अमर सिंह राजपूत और उनकी टीम प्रतिदिन गौ सेवा कर रही है, वहां भी सुकर्ण मिश्रा पहुंचे और गौ माता को हरा चारा सानी खीरा खिलाकर गौ सेवा की। वो समाजसेवी प्रशांत दांगी एवं टीम के द्वारा आयोजित राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में पहुंचे और जरूरतमंद नागरिकों को राहत सामग्री वितरण की और सैनिटाइज मशीन से मोहल्ले को सैनिटाइज भी किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि कोरोना महामारी से बचना है तो हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री का सहयोग करना होगा और लॉकडाउन का पालन करना होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews