Hindi News

दतिया में पुराने विवाद पर दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक घायल, जारी इलाज

Written by:Amit Sengar
Published:
दतिया में पुराने विवाद पर दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक घायल, जारी इलाज

Datia News : मध्य प्रदेश के दतिया जिले की भांडेर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ गांव के सरपंच सहित कुछ लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की है जिसमें एक युवक घायल हो गया है। इस घायल युवक का नाम शिवम यादव है। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि यह पूरा मामला ग्राम सुनारी का है जहाँ फरियादी की निजी जमीन पर कुआं खुदा है जिससे वह सिंचाई करता है सरपंच उस कुएं को बंद कर रहा था। जिसके विवाद पर सरपंच राजेन्द्र यादव व आनंद यादव, नकुल यादव सहित 15 व्यक्ति है जिन्होंने अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस अंधाधुंध फायरिंग में एक युवक घायल हो गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली। वहीं सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

भांडेर थाना प्रभारी मोनिका मिश्रा ने बताया कि यह पूरी घटना चुनावी रंजिश को लेकर हुई है घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दतिया से सत्येन्द्र रावत की रिपोर्ट

Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews