उपचुनाव: लॉक डाउन के बीच इस सीट से कांग्रेस नेत्री ने ठोकी दावेदारी

उपचुनाव: लॉक डाउन के बीच इस सीट से कांग्रेस नेत्री ने ठोकी दावेदारी

दतिया।सत्येन्द्र रावत।

प्रदेश में 24 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की सरगर्मियां गति पकड़ने लगी हैं। दतिया जिले की भांडेर सीट पर उप चुनाव को लेकर कांग्रेस टिकिट के दावेदारों की लाइन लंबी है। सोमवार को बडौनी नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष प्रभा प्रकाश अहिरवार ने भांडेर सीट से कांग्रेस के टिकिट के लिए दावेदारी ठोकते हुए सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह को बायोडाटा सौंपा।

प्रभा प्रकाश अहिरवार बडौनी नगर पंचायत की पहली निर्वाचित अध्यक्ष रही हैं। 1998 से लगातार कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहकर विभिन्न पदों की जिम्मेदारी संभाली। प्रभा प्रकाश अहिरवार ने साल 2013 व 2018 में भी भांडेर से कांग्रेस टिकिट मांगा था।सोमवार सुबह भांडेर विधानसभा टिकिट के लिए सरोज भारती व पूर्व पार्षद कस्तूरी देवी ने भी टिकिट के लिए अपना बायोडाटा जिला कांग्रेस अध्यक्ष नाहर सिंह यादव को विधायक घनश्याम सिंह के समक्ष सौंपा।

भांडेर सीट जिताने की जिम्मेदारी कमलनाथ ने घनश्याम सिंह को सौंपी-
पीसीसी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भांडेर सीट पर कांग्रेस की जीत तय करने के लिए जिम्मेदारी सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह को सौंपी हैं। पिछले दिनों पूर्वमंत्री डॉ गोविंद सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से उप चुनाव के संबन्ध में मंत्रणा की थी।भांडेर सीट से कांग्रेस टिकिट के लिए भगवानदास पटवा पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं कृषि मंडी अध्यक्ष दतिया, एडवोकेट प्रीतम मित्रा, महेंद्र प्रजापति जनपद सदस्य आदि अपने अपने बायोडाटा जमा कराए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews